शीतला माता के भजन | बसोड़ा भजन और आरती
शीतला माता के भजन उत्तर भारत के पुराने लोकगीत हैं। बसोड़ा के दिन औरतें माता की पूजा करते हुए ये भजन गाती हैं। ये गीत माता शीतला की महिम...
पढ़ें →यह बिंदायक जी की पारंपरिक व्रत कथा है। बिंदायक व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। चतुर्थी को यह व्रत होता है। गणेश जी का पूजन और कथा श्रवण होता है। मोदक का प्रसाद बनाया जाता है। कथा सुनने से गणेश की कृपा और पारिवारिक खुशहाली मिलती है।
एक छोटो सो छोरो आपका घरां से लड़ कर निकलगो और बोल्यो कि आज तो बिन्दायकजी स मिलकर ही घरां पाछो जाऊँगा । छोरो जातो-जातो बावनी-उजाड़ म चल्यो गयो । बिन्दायकजी सोच्या कि यो मेर नाम से घर स निकल्यो है, सो ई न घरां पाछो नहीं भेजागां, तो बाघ-बघेरा खा-जासी।
बिन्दायकजी बोल्या कि म ही बिन्दायकजी हूँ, त न के चाहे है, सो मांग ले, पर एक ही बार म मांगिये। छोरो बोल्यो कि-काई मांगू बापूजी-ढोलो हिंगराज को–पूछो गजराज को- दाल, भात, गींवा का फलका – ऊपर ढबसो खांड़ को-परोसन वाली इसी मांगू-जा न फूल गुलाब की ।
बिन्दायकजी बोल्या की छोरा तू तो सब कुछ मांग लियो पण जा अईयां ही हो जासी। छोरो घरां म आयो देख, तो एक छोटी सी बीननी पीड़ा पर बैठी है और घर म भोत धन हो रयो है। छोरो आपकी माँ न बोल्यो कि माँ देख म विन्दायकजी स मांग क कितनो धन ल्यायो हूँ। माँ खूब राजी होगी। हे बिन्दायकजी महाराज ? जिसो बी छोरा न धन दियो, उसो सबन दिये। कहतां न, सुनतां न, आपना सारा परिवार न देईयो |
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content