मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
मानसा (Mansa Devi) माँ को पारंपरिक रूप से साँपों, सुरक्षा, संतान‑वांछा और रोगनिवारण से जोड़ा जाता है। वे कई स्थानों पर पूजनीय हैं—प्रमुख रूप ...
पढ़ें →कल्लाजी राठौड़ राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता हैं। वे महान योद्धा और कृष्ण भक्त थे। कल्लाजी की पूजा मेवाड़ में विशेष होती है। उनकी आरती लोकभक्ति का प्रतीक है। राजस्थानी समाज में उनका बहुत सम्मान है। आरती से साहस और भक्ति की प्रेरणा मिलती है। कल्लाजी के मंदिर राजस्थान में हैं।
॥ कला जी राठौड़ आरती — श्री कल्लाजी राठौड़ ॥
जय राठौड़ कला, स्वामी जय राठौड़ कला।
विघ्न हरण कल्याणी, गौरी शंभू लला ।।जय।।
क्षत्रिय पदम दिवाकर, करुणा निधि प्यारे ।
मेदपाट मणि भूषण, मरुधर उजियारे ।।जय।।
अच्चल शस्त्र धनी पितु, श्वेत कुंवर माता ।
ईष्ट अम्ब प्रतिपालक, गुरु भैरव ज्ञाता ।।जय।।
कर आयुध शिशु काले, रण सम्पन्न भयो ।
देश हिते तज तोरण, अरि पे कूच कियो ।।जय।।
कृष्णा मांग अपूरण, तुम पर बलिहारी ।
जीवन सर्व समर्पण, कीन्हा रह क्वांरी ।।जय।।
तो लख विक्रम भुजबल, राणा सनमान्यो ।
लाखो शत्रु संहारे, अकबर अकुलानो ।।जय।।
जयमल भुजा उठायो, पंगु जबै पायो ।
अनुपम रूप चतुर्भुज, शत्रुन पे छायो ।।जय।।
काट्यो शीश चढ़ायो, जगदम्बा चरणे ।
कमधज होय लड़्यो धड़, का विधि यश वरणे ।।जय।।
तृषित कम्धज जबे तब, हे भारत प्रहरी ।
द्रवि हों हृदय शमी तरु, झरझर नीर झरी ।।जय।।
दी तन चौबीस आहुति, कृष्णा तोय चिता ।
धन्य सती माँ जिनका, त्याग अकथ अमिता ।।जय।।
करे आरती तिहरी, फैलायें पल्ला ।
रक्षा करो अपनाओ, कृपा सिन्धु कल्ला ।।जय।।
जय हो जय भय हारी, पवन रूप शेषा ।
आओ हृदय बिराजो, मेटो मम् क्लेषा ।।जय।।
सिद्ध जपे बहु साधक, सुर नर मुनि ध्यावे ।
'शील' जोय शरणागत, सुख संपत्ति पावे ।।जय।।
जय राठौड़ कला, स्वामी जय राठौड़ कला।
विघ्न हरण कल्याणी, गौरी शंभू लला ।।जय।।
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content