नवग्रह चालीसा | Navgrah Chalisa
॥ दोहा ॥ श्री गणपति ग़ुरुपद कमल, प्रेम सहित सिरनाय, नवग्रह चालीसा कहत, शारद होत सहाय जय, जय रवि शशि सोम बुध, जय गुरु भृगु शनि राज, जयति राह...
पढ़ें →गायत्री चालीसा माता गायत्री की चालीस छंदों में स्तुति है। गायत्री वेदों की माता हैं। गायत्री मंत्र सर्वाधिक शक्तिशाली है। गायत्री जयंती पर विशेष पाठ होता है। ब्रह्मा, विष्णु और शिव तीनों की शक्ति हैं। चालीसा से गायत्री की कृपा और ज्ञान प्रकाश मिलता है।
॥ दोहा ॥
ह्रीं श्रीं क्लीं मेधा प्रभा, जीवन ज्योति प्रचण्ड।
शान्ति कान्ति जागृत प्रगति, रचना शक्ति अखण्ड॥
जगत जननी मङ्गल करनि, गायत्री सुखधाम।
प्रणवों सावित्री स्वधा, स्वाहा पूरन काम॥
॥ चौपाई / चालीसा ॥
भूर्भुवः स्वः ॐ युत जननी — गायत्री नित कालिमल दहनी।
अक्षर चौविस परम पुनीता — इनमें बसें शास्त्र, श्रुति, गीता।
शाश्वत सतोगुणी सत रूपा — सत्य सनातन सुधा अनूपा।
हंसारूढ सिताम्बर धारी — स्वर्ण कान्ति शुचि गगन‑बिहारी।
पुस्तक पुष्प कमण्डलु माला — शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला।
ध्यान धरत पुलकित हित होई — सुख उपजत दुःख दुर्मति खोई।
कामधेनु तुम सुर‑तरु छाया — निराकार की अद्भुत माया।
तुम्हरी शरण गहै जो कोई — तरै सकल संकट सों सोई।
सरस्वती, लक्ष्मी, तुम काली — दिपै तुम्हारी ज्योति निराली।
तुम्हरी महिमा पार न पावैं — जो शारद शत मुख गुण गावैं।
चार वेद की मातु पुनीता — तुम ब्रह्माणी, गौरी, सीता।
महामन्त्र जितने जग माहीं — कोऊ गायत्री सम नाहीं।
सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकाशै — आलस, पाप, अविद्या नाशै।
सृष्टि‑बीज जग जननी भवानी — कालरात्रि वरदा कल्याणी।
ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, सुर जेते — तुम सों पावें सुरता तेते।
तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे — जननिहिं पुत्र‑प्राण ते प्यारे।
महिमा अपरम्पार तुम्हारी — जय, जय, जय त्रिपदा भयहारी।
पूरित सकल ज्ञान‑विज्ञान — तुम सम अधिक न जग में आना।
तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा — तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेषा।
जानत तुमहिं, तुमहिं व्है जाई — पारस परसि कुधातु सुहाई।
तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई — माता तुम सब ठौर समाई।
ग्रह नक्षत्र ब्रह्माण्ड घनेरे — सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे।
सकल सृष्टि की प्राण विधाता — पालक‑पोषक, नाशक‑त्राता।
मातेश्वरी दया व्रत धारी — तुम सन तरे पातकी भारी।
जापर कृपा तुम्हारी होई — तापर कृपा करें सब कोई।
मन्द बुद्धि ते बुद्धि बल पावें — रोगी रोग‑रहित है जावें।
दारिद्र मिटै कटै सब पीरा — नाशै दुःख, हरै भव भीरा।
गृह क्लेश चित चिंता भारी — नासै गायत्री भय हारी।
सन्तति हीन सुसन्तति पावें — सुख‑संपत्ति युत मोद मनावें।
भूत‑पिशाच सबै भय खावें — यम के दूत निकट नहिं आवें।
जो सधवा सुमिरें चित लाई — अछत सुहाग सदा सुखदाई।
घर‑वर सुख प्रद लहैं कुमारी — विधवा रहें सत्य व्रत धारी।
जयति जयति जगदम्ब भवानी — तुम सम ओर दयालु न दानी।
जो सतगुरु सों दीक्षा पावें — सो साधन को सफल बनावें।
सुमिरन करे सुरुचि बड़भागी — लहै मनोरथ गृही विरागी।
अष्ट सिद्धि नवनिधि की दाता — सब समर्थ गायत्री माता।
ऋषि, मुनि, यती, तपस्वी, योगी — आरत, अर्थी, चिंतित, भोगी।
जो जो शरण तुम्हारी आवें — सो‑सो मन वांछित फल पावें।
बल, बुद्धि, विद्या, शील‑स्वभाव — धन, वैभव, यश‑तेज उछावें।
सकल बढ़ें, उपजे सुख नाना — जो यह पाठ करै धरि ध्यान।
॥ दोहा ॥
यह चालीसा भक्तियुत पाठ करे जो कोय — तापर कृपा‑प्रसन्नता, गायत्री की होय।
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content