नवग्रह चालीसा | Navgrah Chalisa
॥ दोहा ॥ श्री गणपति ग़ुरुपद कमल, प्रेम सहित सिरनाय, नवग्रह चालीसा कहत, शारद होत सहाय जय, जय रवि शशि सोम बुध, जय गुरु भृगु शनि राज, जयति राह...
पढ़ें →विष्णु चालीसा भगवान विष्णु की चालीस छंदों में स्तुति है। विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं। दस अवतारों में प्रसिद्ध हैं। गुरुवार को विष्णु पूजा होती है। लक्ष्मी विष्णु की पत्नी हैं। चालीसा से विष्णु की कृपा और सुरक्षा मिलती है।
॥ दोहा ॥
विष्णु सुनिए विनय, सेवक की चितलाय।
कीरत कुछ वर्णन करूँ, दीजै ज्ञान बताय॥
॥ चौपाई / चालीसा ॥
नमो विष्णु भगवान खरारी — कष्ट नशावन अखिल बिहारी।
प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी — त्रिभुवन फैल रही उजियारी।
सुंदर रूप मनोहर सूरत — सरल स्वभाव मोहनी मूर्त।
तन पर पीताम्बर अति सोहत — वैजन्ती माला मन मोहत।
शंख चक्र कर गदा बिराजे — देखत दैत्य असुर दल भाजे।
सत्य धर्म मद लोभ न गाजे — काम क्रोध मद लोभ न छाजे।
संत‑भक्त सज्जन मनरंजन — दनुज असुर दुष्टन दल गंजन।
सुख उपजाय कष्ट सब भंजन — दोष मिटाय करत जन सज्जन।
पाप काट भवसिंधु उतारण — कष्ट नाशकर भक्त उबारण।
करत अनेक रूप प्रभु धारण — केवल आप भक्ति के कारण।
धरणि धेनु बन तुमहि पुकारा — तब तुम रूप राम का धारा।
भार उतार असुर दल मारा — रावण आदिक को संहारा।
आप वाराह रूप बनाया — हिरण्याक्ष को मार गिराया।
धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया — चौदह रत्नन को निकलाया।
अमिलख असुरन द्वन्द मचाया — रूप मोहनी आप दिखाया।
देवन को अमृत पान कराया — असुरन को छबि से बहलाया।
कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया — मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया।
शंकर का तुम फन्द छुड़ाया — भस्मासुर को रूप दिखाया।
वेदन को जब असुर डुबाया — कर प्रबन्ध उन्हें ढूँढवाया।
मोहित बनकर खलहि नचाया — उसही कर से भस्म कराया।
असुर जलंधर अति बलदाई — शंकर से उन कीन्ह लड़ाई।
हार पार शिव सकल बनाई — कीन सती से छल खल जाई।
सुमिरन् कीन तुम्हें शिवरानी — बतलाई सब विपत कहानी।
तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी — वृन्दा की सब सुरति भुलानी।
देखत तीन दनुज शैतानी — वृन्दा आय तुम्हें लपटानी।
हो स्पर्श धर्म क्षति मानी — हना असुर उर शिव शैतानी।
तुमने धुरू प्रहलाद उबारे — हिरणाकुश आदिक खल मारे।
गणिका और अजामिल तारे — बहुत भक्त भवसिंधु उतारे।
हरहु सकल संताप हमारे — कृपा करहु हरि सृजन हारे।
देखहुँ मैं निज दरश तुम्हारे — दीन बन्धु भक्तन हितकारे।
चहत आपका सेवक दर्शन — करहु दया अपनी मधुसूदन।
जानूं नहीं योग्य जप पूजन — होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन।
शील‑दया, संतोष, सुलक्षण — विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण।
करहुँ आपका किस विधि पूजन — कुमति विलोक होत दुख भीषण।
करहुँ प्रणाम कौन विधि सुमिरण — कौन भाँति मैं करहुँ समर्पण।
सुर मुनि करत सदा सेवकाई — हर्षित रहत परम गति पाई।
दीन दुखिन पर सदा सहाई — निज जन जान लेव अपनाई।
पाप दोष संताप नशाओ — भवबंधन से मुक्त कराओ।
सुत‑सम्पति दे सुख उपजाओ — निज चरणन का दास बनाओ।
निगम सदा ये विनय सुनावै — पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै।
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content