मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
मानसा (Mansa Devi) माँ को पारंपरिक रूप से साँपों, सुरक्षा, संतान‑वांछा और रोगनिवारण से जोड़ा जाता है। वे कई स्थानों पर पूजनीय हैं—प्रमुख रूप ...
पढ़ें →करणी माता जी राजस्थान के देशनोक में विराजमान हैं। उनका मंदिर चूहों के लिए प्रसिद्ध है। करणी माता को शक्ति का अवतार माना जाता है। उनकी आरती अत्यंत भक्तिमय है। श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। आरती गाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और माता की कृपा प्राप्त होती है।
॥ करणी माता जी आरती ॥
ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।
भक्त जनन भय संकट, पल‑छिन में हरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
आदि शक्ति अविनासी, वेदन में वरणी।
अगम अनन्त अगोचर, विश्वरूप धरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
काली तूं किरपाली, दुर्गे दुःख हरणी।
चंडी तूं चिरताली, ब्रह्माणी वरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
लक्ष्मी तूं हिंगलाजा, आवड़ अघ हरणी।
दैत्य दलण डाढ़ाली, अम्बे अवतरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
ग्राम सुवाप सुहाणो, धिन थलवट धरणी।
देवला माँ मेहा घर, जनमी जग जननी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
राज दियों रिडमल ने, कानो खय करणी।
धन दुहत वाणीये को, तारी कर तरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
शेखो लाय सिन्ध सू, पेथड़ आचरणी।
दशरथ थान दिपायी, सांपू सुख सरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
जेतल भूप जीताड़यो, कमरू दल दलणी।
प्राण बचाव भगत के, पार कला हरणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
परचा गिण नहीं पाऊ, माँ आशरण शरणी।
‘सोहन’ चरण शरण में, दास अभय करणी ॥ ॐ जय अम्बे करणी…
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content