मानसा माता आरती | Mansa Mata / Mansa Devi Aarti
मानसा (Mansa Devi) माँ को पारंपरिक रूप से साँपों, सुरक्षा, संतान‑वांछा और रोगनिवारण से जोड़ा जाता है। वे कई स्थानों पर पूजनीय हैं—प्रमुख रूप ...
पढ़ें →चित्रगुप्त जी कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं। कायस्थ समाज में उनकी विशेष पूजा होती है। दीपावली के दूसरे दिन चित्रगुप्त पूजा की जाती है। उनकी आरती न्याय और सत्य का प्रतीक है। लेखनी और दवात का पूजन किया जाता है। आरती से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
॥ श्री चित्रगुप्त आरती ॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे। स्वामी जय चित्रगुप्त हरे।
भक्तजनों के इच्छित फल को पूर्ण करे॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
विघ्न विनाशक मंगलकर्ता, संत न सुखदायी।
भक्तों के प्रतिपालक, त्रिभुवन यश छायी॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत, पीताम्बर राजै।
मातु इरावती, दक्षिणा, वाम अंग साजै॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक, प्रभु अन्तर्यामी।
सृष्टि संभालन, जन दुःख हारन, प्रकट भये स्वामी॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
कलम, दवात, शंख, पत्रिका, कर में अति सोहै।
वैजयन्ती वनमाला, त्रिभुवन मन मोहै॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
विश्व न्याय का कार्य सम्भाला, ब्रह्मा हर्षाये।
कोटि-कोटि देवता तुम्हारे, चरणन में धाये॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
नृप सुदास अरु भीष्म पितामह, याद तुम्हें कीन्हा।
वेग, विलम्ब न कीन्हौं, इच्छित फल दीन्हा॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
दारा, सुत, भगिनी, सब अपने स्वास्थ के कर्ता।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी, तुम तज मैं भर्ता॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
बन्धु, पिता तुम स्वामी, शरण गहूँ किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
जो जन चित्रगुप्त जी की आरती प्रेम सहित गावै,
चौरासी से निश्चित छूटैं, इच्छित फल पावैं॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
न्यायाधीश वैकुंठ निवासी, पाप पुण्य लिखते।
‘नानक’ शरण तिहारे, आसन दूजी करते॥
ॐ जय चित्रगुप्त हरे…
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content