नवग्रह चालीसा | Navgrah Chalisa
॥ दोहा ॥ श्री गणपति ग़ुरुपद कमल, प्रेम सहित सिरनाय, नवग्रह चालीसा कहत, शारद होत सहाय जय, जय रवि शशि सोम बुध, जय गुरु भृगु शनि राज, जयति राह...
पढ़ें →तुलसी चालीसा तुलसी माता की चालीस छंदों में स्तुति है। तुलसी विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। तुलसी विवाह कार्तिक मास में होता है। प्रतिदिन तुलसी पूजन शुभ है। तुलसी के पत्ते प्रसाद में अनिवार्य हैं। चालीसा से तुलसी माता की कृपा और घर में शुद्धता आती है।
॥ दोहा ॥
जय जय तुलसी भगवती, सत्यवती सुखदानी।
नमो नमो हरि प्रेयसी, श्री वृन्दा गुण खानी॥
श्री हरि शीश बिरजिनी, देहु अमर वर अम्ब।
जनहित हे वृन्दावनी, अब न करहु विलम्ब॥
॥ चौपाई / चालीसा ॥
धन्य धन्य श्री तुलसी माता — महिमा अगम सदा श्रुति गाता।
हरि के प्राणहु से तुम प्यारी — हरीहीँ हेतु कीन्हो तप भारी।
जब प्रसन्न है दर्शन दीन्ह्यो — तब कर जोरी विनय उस कीन्ह्यो।
हे भगवन्त कन्त मम होहू — दीन जानी जनि छाडाहू छोहु।
सुनी लक्ष्मी तुलसी की बानी — दीन्हो श्राप कध पर आनी।
उस अयोग्य वर मांगन हारी — होहू विटप तुम जड़ तनु धारी।
सुनी तुलसी हीँ श्रप्यो तेहिं ठामा — करहु वास तुहू नीचन धामा।
दियो वचन हरि तब तत्काला — सुनहु सुमुखी जनि होहू बिहाला।
समय पाई व्हौ रौ पाती तोरा — पूजिहौ आस वचन सत मोरा।
तब गोकुल मह गोप सुदामा — तासु भई तुलसी तू बामा।
कृष्ण रास लीला के माही — राधे सख्यो प्रेम लखी नाहीं।
दियो श्राप तुलसिह तत्काला — नर लोकही तुम जन्महु बाला।
यो गोप वह दानव राजा — शङ्ख चुड नामक शिर ताजा।
तुलसी भई तासु की नारी — परम सती गुण रूप अगारी।
अस द्वै कल्प बीत जब गयऊ — कल्प तृतीय जन्म तब भयऊ।
वृन्दा नाम भयो तुलसी को — असुर जलन्धर नाम पति को।
करि अति द्वन्द अतुल बलधामा — लीन शंकर से संग्राम।
जब निज सैन्य सहित शिव हारे — मरही न तब हर हरिही पुकारे।
पतिव्रता वृन्दा थी नारी — कोऊ न सके पतिहि संहारी।
तब जलन्धर ही भेष बनाई — वृन्दा ढिग हरि पहुच्यो जाई।
शिव हित लही करि कपट प्रसंगा — कियो सतीत्व धर्म तोही भंगा।
भयो जलन्धर कर संहारा — सुनी उर शोक उपारा।
तिही क्षण दियो कपट हरि टारी — लखी वृन्दा दुःख गिरा उचारी।
जलन्धर जस हत्यो अभीता — सोई रावन तस हरिही सीता।
अस प्रस्तर सम ह्रदय तुम्हारा — धर्म खण्डी मम पतिहि संहारा।
यही कारण लही श्राप हमारा — होवे तनु पाषाण तुम्हारा।
सुनी हरि तुरतहि वचन उचारे — दियो श्राप बिना विचारे।
लख्यो न निज करतूती पति को — छलन चह्यो जब पारवती को।
जड़मति तुहु अस हो जड़रूपा — जग मह तुलसी विटप अनूपा।
धग्व रूप हम शालिग्रामा — नदी गण्डकी बीच ललामा।
जो तुलसी दल हमही चढ़ इहैं — सब सुख भोगी परम पद पईहै।
बिनु तुलसी हरि जलत शरीरा — अतिशय उठत शीश उर पीरा।
जो तुलसी दल हरि शिर धारत — सो सहस्त्र घट अमृत डारत।
तुलसी हरि मन रञ्जनी हारी — रोग दोष दुःख भंजनी हारी।
प्रेम सहित हरि भजन निरन्तर — तुलसी राधा में नाही अन्तर।
व्यञ्जन हो छप्पनहु प्रकारा — बिनु तुलसी दल न हरीहि प्यारा।
सकल तीर्थ तुलसी तरु छाही — लहत मुक्ति जन संशय नाही।
कवि सुन्दर इक हरि गुण गावत — तुलसिहि निकट सहसगुण पावत।
बसत निकट दुर्बासा धामा — जो प्रयास ते पूर्व ललामा।
पाठ करहि जो नित नर नारी — होही सुख भाषहि त्रिपुरारी।
॥ दोहा ॥
तुलसी चालीसा पढ़ही — तुलसी तरु ग्रह धारी।
दीपदान करि पुत्र फल — पावही बन्ध्यहु नारी॥
सकल दुःख दारिद्र हरि — हार ह्वै परम प्रसन्न।
आशिय धन जन लड़हि — ग्रह बसही पूर्णा अत्र।
लाही अभिमत फल जगत — मह लाही पूर्ण सब काम।
जेई दल अर्पही तुलसी तंह — सहस बसही हरीराम।
तुलसी महिमा नाम लख — तुलसी सूत सुखराम।
मानस चालीस रच्यो — जग महं तुलसीदास॥
Our other free platforms you'll love
1000+ Hindu, Muslim & Modern baby names with meaning in Hindi & English
150+ free online tools — AI, Astrology, Calculator, Kids Learning aur bahut kuch
Learn web development, PHP, JavaScript & more with free tutorials
Daily aarti, chalisa aur sandhya prayers — free devotional content